जौनपुर: शिराजे-ए-हिंद गंगा जमुनी तहजीब की है मिसाल:डॉ.अब्दुल कादिर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्राचार्य ने राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को दी सहयोग राशि
जौनपुर। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्रभु राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां हिन्दू समाज उत्साहित है वहीं मुस्लिम वर्ग के लोग भी भागवान राम के प्रति अपनी अटूट आस्था दिखा रहे है। राम मंदिर निर्माण में एक लाख, एक हजार एक सौ एक रूपयें का योगदान देकर मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश किया है। गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को भागवान राम को मंदिर में स्थापित करने जा रहे है। मंदिर निर्माण के लिए वि·ा हिन्दू परिषद के नेतृत्व में धन संग्रह का कार्य शुरू हुआ था। प्राचार्य डॉ.कादिर ने बताया कि मर्यादा पुरु षोत्तम श्रीराम हमारे देश की आत्मा है वह सबके लिए है उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आपसी भाईचारा का प्रतीक है इसमें सभी देशवासियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारी संस्कृति हजारों साल पुरानी है इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है, अंग्रेज भी यहाँ 2 सौ साल तक शासन किया लेकिन हमारी एकता की संस्कृति को भी मिटा नहीं पाए। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय के प्रांगण में एक सप्ताह तक यज्ञ कार्यक्रम किया गया और 22 जनवरी से 29 जनवरी तक राम जन्मभूमि निर्माण की सफलता को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया है।
![]() |
Advt. |