जौनपुर: कैंप लगाकर ग्रामीणों को दी गयी जानकारी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के राजेपुर प्रथम और रायपुर ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरु वार को ग्राम पंचायत स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। कैंप में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और किसानों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम वि·ाकर्मा, बीडीओ कृष्णमोहन यादव, ज्वाइंट बीडीओ सुभाषचंद्र, एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ आईएसबी रामराज प्रसाद, एडीओ एजी राम आजाद, एडीओ एसटी विवेक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सुधीर मौर्य, प्रधान मनोरमा सिंह, हीरालाल यादव, बुलट सिंह, पन्नालाल यादव, संतोष मौर्य, सचिव स्वतंत्र कुमार व अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |