BREAKING

जौनपुर: रोडवेज बस के धक्के से वृद्ध की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर तराव मोड़ के पास रोडवेज बस के धक्के से वृद्ध की मौत हो गई। चालक घटना से दो किमी दूर बस बजरंगनगर बाजार में खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस शव व बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। गाजीपुर जनपद के सैदपुर थानाक्षेत्र के मखदुमपुर बड़ागांव निवासी 70 वर्षीय भरत यादव जो तराव मोड़ के पास बने बेटे के मकान में रहते थे सुबह नौ बजे पैदल ही मोड़ पर जा रहे थे इसी बीच वाराणसी से आजमगढ़ जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस सीएचसी डोभी ले गई जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद चालक दो किमी दूर बस बजरंगनगर बाजार में खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस बस व शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें