लखनऊ: कोहरे में ट्रेनें 5-8 घंटे लेट, यात्री चाय-पानी को तरसे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। बीते दो दिनों से पड़ रहे घने कोहरे से ठप हुई रेल सेवाएं शुक्रवार भी प्रभावित रहीं। लखनऊ में लंबी दूरी की ट्रेनें पांच से आठ घंटे देरी से पहुंची। इस दौरान यात्रियों को रास्ते में चाय-पानी तक नसीब नहीं हुआ। यात्रियों ने मदद एप पर गुहार लगाई। इस बीच दो दिन से आठ से नौ घंटे देरी से चल रही शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रही। शनिवार को शताब्दी तय समय से नई दिल्ली रवाना होगी। गुरुवार को ट्रेन 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 3:30 बजे की जगह आठ घंटे देरी से रात 11:38 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना हुई। रात भर यात्रियों ने चेयरकार श्रेणी में बैठकर यात्रा की।
यह ट्रेन शुक्रवार को 10:21 बजे नई दिल्ली पहुंच सकी। शुक्रवार की शताब्दी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। शुक्रवार को नई दिल्ली से लखनऊ मेल 2:20 घंटे, एसी एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा चार घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट तीन घंटे, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी पांच घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 4:30 घंटे, फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज 4:20 घंटे, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियात 5:30 घंटे, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम 3:45 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। इन ट्रेनों की सही लोकेशन के लिए यात्री परेशान होते रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |