लखनऊ: अभिनेत्री भाग्यश्री और गुलशन ग्रोवर को श्रेया भारत अवार्ड | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। श्रेया फाउंडेशन की ओर से 'श्रेया भारत अवॉर्ड 2023' का आयोजन रविवार को वृन्दावन स्थित एक होटल में हुआ। अभिनेत्री भाग्यश्री और अभिनेता गुलशन ग्रोवर समेत कई कलाकारों व अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। श्रेया फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमंत कुमार राय, सीएमडी संगीता राय और भविष्य की वाइस चेयरपर्सन श्रेया राय ने कला, संस्कृति, साहित्य, उद्यमिता, शिक्षा, खेल, कृषि, महिला सशक्तीकरण व सामाजिक क्षेत्र में अपने कार्य के बलबूते अलग पहचान बनाने वाले लोगों को 'श्रेया भारत अवॉर्ड-2023' से नवाजा। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री, मोना सिंह, स्नेहा उल्लाल, पाखी हेगड़े और अभिनेता गुलशन ग्रोवर, पुनीत इस्सर, राकेश बेदी, हेमंत बिरजे व वीरेंद्र सक्सेना का नाम शामिल है। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पेंट आर्टिस्ट निधि खन्ना, समाजसेवी गौरव प्रकाश और कवि सर्वेश अस्थाना का भी सम्मान हुआ।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |