लखनऊ: शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मोहनलालगंज। दो साल तक यौन शोषण करने के बाद शादी करने से इनकार करने वाले वेल्डिंग कारीगर को मोहनलालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई नहीं किए जाने की वजह से तत्कालीन इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी को निलंबित किया गया था। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि किसान पथ के पास से ईश्वरीखेड़ा निवासी वेल्डिंग कारीगर शमशाद अली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने गौरा में रहने वाली युवती से शादी करने की बात कही थी। इसके बाद दो साल तक यौन शोषण करता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी मारपीट करते हुए शादी करने से मुकर गया था। मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़िता मोहनलालगंज कोतवाली में तत्कालीन इंस्पेक्टर ब्रजेश से मिली थी। जिन पर युवती ने मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |