लखनऊ: करणी सेना ने डीएम को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव गोगामड़ी की राजस्थान में हुई हत्या के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेश ईकाई ने बैठक की। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। रायबरेली रोड, धन्वंतरि धाम स्थित श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में सेना के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या बहुत चिंता जनक है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में करणी सेना ने सरकार से हत्या के दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रमुख नेताओं को सुरक्षा प्रदान कराए जाने की मांग की।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh


