लखनऊ: इनरव्हील क्लब ने मनाया सतायुशी उत्सव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ प्रेरणा की ओर से मंगलवार को सतायुशी उत्सव निराला नगर के एक होटल मनाया। दो दिवसीय उत्सव का आगाज संगठन की उपाध्यक्ष सुनीता जैन और जिलाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल के अलावा अर्चना अग्रवाल, पायल सिंह, शालिनी अग्रवाल और प्रियंका भार्गव ने किया। कार्यक्रम में शिव तांडव पर प्रियंका भार्गव, नमृता भार्गव, निवेदिता सिंह, प्रियंका, ऋतु जैन, गरिमा त्रिपाठी और रंजीनी ने किया। कार्यक्रम में आईएफसी की बिल्डिंग का उद्घाटन भी हुआ। प्रेरणा क्लब की ओर से महिलाओं को सिलाई मशीन दी गईं। उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के अलावा कव्वाली, गरबा डांस, पदम्मावत जौहर आदि की प्रस्तुति दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधिका, सोनम, दीपिका, दीक्षा, शालू, नेहा और सुरभि आदि मौजूद रहीं।