BREAKING

करीना कपूर के बेटे ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बॉलीवुड स्टार कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान इस वक्त काफी चर्चा में हैं। उनके सुर्खियों में होने का कारण उनका ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीतना है। तैमूर ने मुंबई में आयोजित ताइक्वांडो एनुअल कॉम्पटीशन में हिस्सा लिया था। जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर अपने मॉम-डैड को प्राउड फील करवाया है। 

इस प्राउड फील मोमेंट पर करीना कपूर खुशी से झूम उठी हैं। तैमूर अली खान के इस अचीवमेंट पर सेलेब्स भी उनकी वाहवाही करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दें कि इस ताइक्वांडो एनुअल कॉम्पटीशन में तैमूर अली खान के अलावा कई अन्य स्टार्स के बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें कई सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए थे। इस दौरान जहां करीना कपूर खान अपने बेटे को सपोर्ट करती नजर आई। 

वहीं रानी मुखर्जी करण जौहर के बेटे यश जौहर को चियर करती दिखीं। इस इवेंट की कई तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें करीना और सैफ के बेटे तैमूर ताइक्वांडो ड्रेस पहने गोल्ड मेडल फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में रानी मुखर्जी को करीना कपूर खान के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। 



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें