जौनपुर: मौखिक परीक्षा पीयू के शैक्षणिक सभागार में हुई संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शहर कलेक्ट्री समीप स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के सामने के निवासी प्रो. हर्ष विक्रम सिंह (विभागाध्याक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, के.एन.आई.टी.सुल्तानपुर) की धर्मपत्नी शोधार्थिनी-रूबी सिंह की भौतिक विज्ञान विषय की पी-एच.डी. मौखिकी परीक्षा पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सभागार में संपन्न हुई। पू.वि.वि. के कुलपति द्वारा नामित बाह्य विशेषज्ञ प्रो. जीआर मिश्रा (डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध वि०वि०, अयोध्या) एवं शोध निर्देशक डॉ. सुदेश कुमार सिंह (टीडीपीजी कॉलेज) द्वय विद्वान परीक्षक के समक्ष शोधार्थिनी-रूबी सिंह ने लैपटॉप में पीपीटी के माध्यम से अपने शोध कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया तदोपरान्त बाह्य विशेषज्ञ एवं शोध निर्देशक द्वारा प्रश्न पूंछे गए जिसका शोधार्थिनी ने सारगर्भित उत्तर दिया। द्वय विद्वान परीक्षक द्वारा शोधार्थिनी रूबी सिंह को शोध उपाधि प्रदान किए जाने की प्रबल संस्तुति की गई तथा शोध प्रबंध को प्रकाशन योग्य बताया। अंत में शोधार्थिनी-रूबी सिंह को सफल पी-एच.डी. मौखिकी परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के उपस्थिति प्राध्यापकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।
![]() |
Advt. |