जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव | #NayaSaveraNetwork
जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं स्मृति शेष मुंशी काली प्रसाद कुल भास्कर के जन्म जयंती के अवसर पर विद्यालय का वार्षिक उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. आरएन त्रिपाठी सदस्य लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश रहे। वार्षिक उत्सव को भव्य बनाने में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समस्त अतिथियों का मन मोह लिया।विशिष्ट अतिथि इंजीनियर सुरेश पांडेय सावित्री पांडेय तथा प्रोफेसर डॉक्टर पुनीता पांडेय रही।
विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के वार्षिक प्रगति का रिपोर्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि अपने अतिथिय भाषण में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए परिवार एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा प्रदान की। विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का अमूल समय देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद् आशुतोष सिन्हा ने छात्र छात्राओं को प्रेरणा के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित किया।
जिसमे सपा के जिला कोषाध्यक्ष व एमलसी प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य अभिभावक एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। वार्षिक उत्सव की अध्यक्षता कर रहे लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी ने समाज शिक्षा छात्राओं को जीवन में सफलता का मंत्र देते हुए समय के सदुपयोग का परिश्रम परिश्रम एव केवल परिश्रम पर बल दिया। विद्यालय प्रबंधन तंत्र के अध्यक्ष रविंद्र अस्थाना, उप प्रबंधक राजू मोहन श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष एवं मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक एडवोकेट दिलीप श्रीवास्तव का पूर्ण सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में रहा। विद्यालय के शिक्षक अखिलेश कुमार, धर्मेंद्र यादव, प्रकाशचंद यादव, विनीत यादव अपने पूर्ण सहयोग के साथ उपस्थित रहे। मंच का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता ऋषि श्रीवास्तव, डॉ विमल श्रीवास्तव, सोम वर्मा ने किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |