BREAKING

मैं कोई अजर-अमर हूँ थोड़े...! | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मैं कोई अजर-अमर हूँ थोड़े...!



जीवन में जितने भी आए...!

कंकड़-पत्थर या फिर रोड़े....

तेरे ख़ातिर....बस तेरे ही ख़ातिर....

मैंने खुद ही उनको फोड़े....

नादाँ  हो...तुम क्या जानो...?

जाने कितने रिश्ते-नाते,

तेरे ख़ातिर....बस तेरे ही ख़ातिर...

मैंने खुद ही आगे जाकर तोड़े...

कैसे कहूँ और क्या बतलाऊँ...?

तेरे ख़ातिर...बस तेरे ही ख़ातिर....

ना जाने किस-किस के...!

हाथ-पाँव भी मैंने जोड़े...

जतन किया उमर भर सारी,

दौड़ाये अपने सारे घोड़े....

तेरे ख़ातिर....बस तेरे ही ख़ातिर...

तीर कमान के सब मैंने छोड़े...

पर...तुम भी...निगोड़े...!

फ़न में अपने...अव्वल निकले...

जहाँ गए...वहीं सब गोड़े....

अब कैसे बतलाऊँ यह मैं सबको...

कि दिखी जीत जब सामने तुमको,

तुम फट से अपनी राहें मोड़े....

अब तो तुम खुद ही बतलाओ,

तेरे ख़ातिर....बस तेरे ही ख़ातिर...

आखिर लड़ूँ मैं कब तक...?

जो...दुनिया तुम पर ना बरसाए कोड़े

और...बताओ यह भी तुम...!

खड़ा रहूँ मैं कब तक तुम संग,

बस ढकने को तेरे करतब भोड़े...

अब तो तू समझ ले पगले...!

जगवालों के सारे मायावी नखड़े....

वरना छोटी-मोटी बातों पर भी,

तुम खुद ही होगे भाग खड़े....

खड़ा रहूँगा तब भी वहाँ मैं,

तेरे ख़ातिर... बस तेरे ही ख़ातिर...

पर... मानो तुम यह कटु सच्चाई...!

मेरे भी दिन हैं अब थोड़े...और...

दुनिया भी यह मजे से जाने है,

मैं कोई अजर-अमर हूँ थोड़े....!

मैं कोई अज़र-अमर हूँ थोड़े....!


रचनाकार...

जितेन्द्र कुमार दुबे

अपर पुलिस अधीक्षक

जनपद--कासगंज

*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें