पुंछ क्षेत्र में आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ | #NayaSaveraNetwork
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को आतंकवादियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। सूत्रों के अनुसार इलाके में सेना के वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले में तीन जवान घायल हो गए है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टी नहीं हुई है। जम्मू में सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सेना ने ठोस खुफिया जानकारी के आधार पर कल रात आतंकवादियों के गुट के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस भी शामिल थी। आतंकवादियों से आज शाम को फिर से आमना सामना हुआ।
प्रवक्ता ने कहा, “मुठभेड़ जारी है और उसका ब्योरा जुटाया जा रहा है तथा मौके पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।” इसबीच सूत्रों ने आतंकवादियों ने सवनी इलाके में राजौरी-थानामंडी-सूरनकोट सड़क पर सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया जिसमें तीन जवान घायल हो गये। इस हमले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |