सीआईडी फेम दिनेश फड़नीस का दिल का दौरा पड़ने से निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। सीआईडी फेम दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। उन्होंने 57 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।इसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। आख़िरकार सोमवार, 4 नवंबर को उनका निधन हो गया। उन्हें मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिनेश फडनीस को लिवर, किडनी और दिल से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सीआईडी फेम दया उर्फ दयानंद शेट्टी ने बताया कि उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सोमवार 4 दिसंबर की रात 12 बजे उनका निधन हो गया। बताया गया है कि मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के कारण उनकी मौत हो गई। दिनेश की हालत गंभीर थी। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। आख़िरकार 4 दिसंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार 5 दिसंबर को किया जाएगा। खबर है कि शो सीआईडी की पूरी टीम उनके घर पर मौजूद है।
दिनेश फडनीस के परिवार में उनकी पत्नी नैना और बेटी तनु हैं। दिनेश फडनीस को सीआईडी शो में फ्रेडरिक्स की भूमिका से काफी लोकप्रियता मिली। उनके रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उन्होंने इस शो में 1998 से 2018 तक काम किया। सीआई के साथ शो के अलावा, दिनेश ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में अतिथि कलाकार की भूमिका निभाई। उन्होंने कुछ फिल्मों में कैमियो भी किया। फ्रेडरिक्स के जाने से टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी झटका लगा है। सोशल मीडिया पर कलाकारों और प्रशंसकों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।


