भांडूप: श्रीमती रामकली सन्मान सिंह विद्यालय का मना 50वां स्थापना दिवस | #NayaSaveraNetwork
मुंबई। शिक्षा के क्षेत्र में भारत लगातार प्रगति कर रहा हैं। देश में शिक्षा हासिल करने वाले छात्र विदेशों में सफलता के झंडे गाड रहे हैं। शिक्षा से संस्कार मिलता है और यह संस्कार ही बच्चों का भविष्य संवारेगा। यह बात विधायक राजहंस सिंह ने कही। वे मुलुंड के महाकवि कालीदास सभागार में आयोजित श्रीमती रामकली सन्मान सिंह विद्यालय (भांडूप) के 50वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान बनाना बहुत पुण्य का काम हैं। विद्यालय के प्रबंध ट्रस्टी शिवशंकर सिंह ने कहा कि मेरे पिता जी इस इलाके के बच्चों की शिक्षा की समस्या के समाधान के लिए 50 साल पहले इस स्कूल की नींव डाली थी। उसके बाद से यह शिक्षा संस्थान लगातार प्रगति कर रहा है। विद्यालय में हिंदी में के अलावा अंग्रेजी माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जाती हैं।
इस मौके पर विधायक रमेश कोरगांवकर, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, कार्याध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे, विजय सिंह कौशिक, पूर्व नगरसेवक सुनीता यादव, उमेश माने, सुरेश कोपरकरे, शिवसेना नेता रोजाल संजय पाटील व भाजपा नेता दीपक दलवी आदि मौजूद थे। इस मौके विद्यालय के ट्रस्टी रणधीर सिंह, सचिन सिंह, मंजू सिंह, चंदा सिंह व प्रधानाचार्य शुभांगी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।