आगरा: कोहरे में एक के बाद एक भिड़े 16 वाहन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आगरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर घने कोहरे में दृश्यता शून्य होने के कारण झरना नाले के पास बुधवार तड़के एक के बाद एक 16 वाहन में आपस में भिड़ गए। हादसे में एक ट्रक चालक की मृत्यु हो गई और लगभग छह लाेग घायल हो गए। घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में कई चालकों ने अपने ट्रक सड़क किनारे खड़े कर दिए थे। आगरा से फिरोजाबाद जाने वाले राजमार्ग पर शाहदरा फ्लाई ओवर और झरना नाले के बीच एक बाद के बाद एक चार ट्रक, दो बस, एक ऑटो रिक्शा समेत सोलह वाहन आपस में भिड़ गए।
![]() |
Advt. |