जौनपुर: लायंस क्लब क्षितिज का एक्सपो मेला 31 दिसंबर को | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा दिव्यांगजनों के सहायतार्थ रविवार को बिजनेस एक्सपो मेला का आयोजन नगर के राज महल राजा साहब फाटक पर सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगाया जायेगा। सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस मेले से अर्जित होने वाले धन को दिव्यांगजनों की मदद के लिए कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह, विनीत सेठ, डॉ.विवेक श्रीवास्तव, डॉ.विनोद कन्नौजिया, डॉ.डीके यादव, डॉ.आदित्य सिंह, डॉ.एसके मौर्या, डॉ.राजेश कुमार, डॉ.एके सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेगें। अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का पूरी टीम के साथ दौरा कर निरीक्षण किया।
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


