नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में बाल दिवस पर विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू को नमन किया। स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्राओं ने झांसी की रानी बनकर जहां स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया तो वहीं छात्रों ने चाचा नेहरू का वेशभूषा धारण कर बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय 39 जीटीसी में बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक कक्षा के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों का वेशभूषा में प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को याद किया। इस मौके पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के प्राचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू ने हमेशा बच्चों के अधिकारों और शिक्षा की वकालत की। उपप्राचार्य अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि पं नेहरू राष्ट्र निर्माण में दृढ़ विश्वास रखते थे। इस अवसर पर शिक्षक एचएन त्रिपाठी, केएन तिवारी आदि मौजूद थे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ