वाराणसी: मनोज तिवारी के गीतों पर झूमे लोग, घाट पर उमड़ी भीड़ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। देव दीपावील पर काशी के शीतला घाट पर मां गंगा की भव्य आरती के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजना नेता, सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने प्रस्तुति दी। उनकी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर लोग झूमते नजर आए। देव दीपावली के अवसर पर गंगोत्री सेवा समिति घाट को भव्य तरीके से सजाया गया था। वहीं मां गंगा की दिव्य आरती की गई।
इसके साथ ही घाट पर सांस्कृतिक कार्य़क्रमों का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक चला। गायक मनोज तिवारी को सुनने के लिए घाट पर काफी संख्या में लोग उमड़े। भोजपुरी गायक ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा अमितेश शुक्ला व आस्था शुक्ला ने भी भजनों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियर तैनात रहे।
.jpg)
.jpg)

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)