मुकेश अंबानी को धमकी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गुजरात से और गांवदेवी पुलिस ने एक आरोपी को तेलंगाना से Arrested किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी छात्र हैं।
मुंबई क्राइम ब्रांच की सीआईयू यूनिट ने मुकेश अंबानी को धमकी भरा ईमेल भेजने के मामले में राजवीर खांट (21) को कलोल, गांधीनगर, गुजरात से गिरफ्तार किया है। खांट बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र है और उसने इसे मजाक के तौर पर अंबानी को ईमेल किया था। अबानी के अलावा, खांट ने एक और सेलिब्रिटी को धमकी भरा ईमेल भेजा था।
खांट ने पुलिस को बताया कि उसने यह ईमेल मौज-मस्ती के लिए भेजा था। उसने कुल पांच ईमेल भेजे थे। जो 27, 28, 30, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को भेजा था। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, हार्ड डिस्क और दो मोबाइल फोन जब्त किये हैं। इसके अलावा गांवदेवी द्वारा दर्ज किए गए मामले को जांच के लिए भी अपराध शाखा ने अपने पास ले लिया है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)

