BREAKING

प्रतापगढ़ में दबंग ने टेंपो चालक की पीट-पीटकर हत्या | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रतापगढ़। जिले के कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार दबंग ने भरे बाजार एक टेम्पो चालक की पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज दिन में लगभग दो बजे पट्टी उडैयाडीह बाजार में पल्सर बाइक में हल्का सा टेम्पो छूने पर भदेवरा निवासी शिवा सिंह ने सांगापट्टी निवासी काशी प्रसाद मिश्र की बीच चौराहे पर पीट-पीट कर हत्या कर दी।आनन फानन में परिजन वाले उपचार के लिए सीएचसी बेलखरनाथ ले गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टेम्पो में पल्सर बाइक छूने पर दबंग ने पीटना शुरू कर दिया और लाठी डंडे से हमला कर मौके पर अधमरा करके फरार हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व देर शाम पहुंचे एडीशनल एसपी पूर्वी विद्या सागर मिश्रा ने मामले की जानकारी लेकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का आश्वासन दिया । पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मृतक की पुत्री का विवाह नौ दिसंबर को है जिसकी तैयारी में लगे काशी प्रसाद टेम्पो में सरसों लेकर पेराई के लिए चक्की पर जा रहे थे। टेपो चालक की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें