पीसीबी के अनुरोध पर नीदरलैंड्स का दौरा अनिश्चित काल के लिए स्थगित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध पर नीदरलैंड्स का दौरा अनिश्चित काल के स्थगित कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान को मई 2024 की शुरुआत में यूरोप दौरे के रूप में नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलने थे, जिसमें आयरलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैच और इंग्लैंड के खिलाफ चार टी-20 मैच भी शामिल थे। ये सभी खेल जून 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए निर्धारित किए गए थे।
नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड (केएनसीबी) के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर रोलैंड लेफेब्रे ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि कि पीसीबी ने कार्यकम और खिलाड़ियों के कार्यभार पर चिंताओं का हवाला देते हुए दौरा स्थगित कर दिया है। लेफेब्रे ने कहा, “खेलों के व्यस्त कार्यक्रम के साथ-साथ खिलाड़ियों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए, केएनसीबी पीसीबी की परेशानी को समझता है।” उन्होंने कहा, “हम पीसीबी के साथ अपने अच्छे संबंधों को महत्व देते हैं और बाद की तारीख में श्रृंखला को पुनर्निर्धारित करने के लिए तत्पर हैं।”
![]() |
| Advt. |



