कार्तिक पूर्णिमा तिथि को गंगा स्नान का विशेष महत्व | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हिंदू धर्म में कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को गंगा स्नान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जो व्यक्ति पवित्र नदी में स्नान करता है, उसे पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन खासकर भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। इस साल गंगा स्नान दिनांक 27 नवंबर को किया जाएगा। अब ऐसे में गंगा स्नान के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
- जानें गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त क्या है?
दिनांक 26 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन गंगा स्नान दोपहर 03 बजकर 53 मिनट से लेकर इसका समापन 27 नवंबर दोपहर 02 बजकर 45 मिनट पर होगा।
- गंगा स्नान के दिन जरूर करें दीपदान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में पवित्र नदी में दीपदान करने का विशेष महत्व है। इस दिन शुभ मुहूर्त में जलता हुआ दीप दान करना चाहिए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दीपदान करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
- गंगा स्नान के दिन अन्न का दान करें
गंगा स्नान के दिन अन्न का दान अवश्य करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) बेहद प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है।
- गंगा स्नान के दिन तिल का दान करें
गंगा स्नान के दिन तिला का दान करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है और शनिदोष (शनिदोष उपाय) से भी छुटकारा मिल सकता है, लेकिन इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि अगर आप काले तिल का दान कर रहे हैं, तो संध्या के समय ही करें।
- गंगा स्नान के दिन पानी का दान करें
गंगा स्नान के दिन जरूरतमंद लोगों को पानी का दान अवश्य करना चाहिए। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
- गंगा स्नान के दिन कंबल का दान करें
गंगा स्नान के दिन जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल और गर्म कपड़े का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को अक्षय की प्राप्ति हो सकती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति भी हो सकती है।
- गंगा स्नान के दिन धन का दान करें
गंगा स्नान के दिन धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है और माता लक्ष्मी की कृपी बनी रहती है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |