सोनीपत: सिविल अस्पताल के शौचालय में मिला भ्रूण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सोनीपत। सिविल अस्पताल के शौचालय में एक भ्रूण मिला है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद सोनीपत सेक्टर-27 पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवाया। सोनीपत सेक्टर-27 थाना के प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पुलिस सिविल अस्पताल में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड तस्वीरों की जांच कर रही है ताकि भ्रूण को शौचालय में छोड़कर जाने वाली महिला का पता लगाया जा सके। पुलिस ने बताया कि भ्रूण अस्पताल के आपात चिकित्सा वार्ड में बने शौचालय से मिला है। हालांकि, उसने भ्रूण के लिंग की जानकारी नहीं दी है। जांच अधिकारी सिंह ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)