विक्रांत सिंह राजपूत की फिल्म हानिकारक बीवी की शूटिंग शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री ऋतु सिंह की आने वाली फिल्म हानिकारक बीवी की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म हानिकारक बीवी पति-पत्नी की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज शेख बंटी कर रहे हैं।विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म हानिकारक बीवी एक अलग जॉनर की फिल्म है। मुझे उम्मीद है, यह दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म में मेरा किरदार अनूठा है। उम्मीद करूंगा कि आप सबों को यह पसंद आए। फिल्म की कहानी ने मुझे आकर्षित किया। फिलहाल फिल्म की शूटिंग में पूरा वक्त लगा रहा हूं।
इस फिल्म में मेरा लुक भी अलग होगा और अंदाज भी। उन्होंने कहा कि फिल्म में मेरे साथ ऋतु सिंह हैं, जो अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म में हमारी जोड़ी दर्शकों के दिलों में उतर जाने वाली होगी। फिल्म का निर्माण बिग स्केल पर हो रहा है। इंटर 10 रंगीला के जास मोशन पिक्चर्स एल एल पी प्रा लि के बैनर से बन रही फिल्म हानिकारक बीवी के निर्माता अंशुमान सिंह हैं। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सुभाष चौहान हैं। प्रोडक्शन कंट्रोलर जय मिश्रा हैं। संगीतकार साजन मिश्रा हैं। फिल्म में विक्रांत सिंह राजपूत और ऋतु सिंह के साथ अमित शुक्ला, महेश आचार्य और कंचन मुख्य भूमिका में हैं।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |
.jpg)
.jpg)

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
