राजनाथ ने अत्याधुनिक युद्धपोत इम्फाल की शिखा का अनावरण किया | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां नौसेना के अत्याधुनिक युद्धपोत इम्फाल की शिखा का अनावरण किया। इस अवसर पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुुख एडमिरल आर हरि कुमार, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह तथा रक्षा मंत्रालय और मणिपुर के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। इम्फाल की शिखा के डिजाइन में बाईं ओर मणिपुर की ऐतिहासिक धरोहर ‘कांगला महल’ और दाईं ओर राज्य के पौराणिक प्राणी ‘कांगला सा’ को दर्शाया गया है। इससे मणिपुर के लोगों द्वारा देश की स्वतंत्रता , संप्रभुता और सुरक्षा के लिए दिये गये बलिदान को महत्व दिया गया है। 

इस असाधारण उपलब्धि के पश्चात अब इस युद्धपोत के शिखा अनावरण कार्यक्रम का भी शानदार तरीके से आयोजन किया जा रहा है। समुद्री परंपराओं और नौसैनिक रिवाजों के अनुसार भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और पनडुब्बियों के नाम प्रमुख शहरों, पर्वत श्रृंखलाओं, नदियों, बंदरगाहों और द्वीपों के नाम पर रखे गए हैं। नौसेना को ऐतिहासिक शहर इम्‍फाल के नाम पर अपने नवीनतम और तकनीकी रूप से उन्नत युद्धपोत पर बेहद गर्व है। यह भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के किसी शहर के नाम पर रखा जाने वाला पहला उन्नत युद्धपोत भी है, जिसके लिए 16 अप्रैल 2019 को राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति दी गई थी।

भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो (डब्ल्यूडीबी) द्वारा डिजाइन और एमडीएल द्वारा निर्मित इस जहाज की स्वदेशी युद्धपोत निर्माण के मामले में अनूठी पहचान है और यह दुनिया में सबसे तकनीकी रूप से उन्नत युद्धपोतों में से एक है। युद्धपोत में लगभग 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है। इम्‍फाल पहला ऐसा स्वदेशी विध्वंसक भी है जिसके निर्माण और समुद्री परीक्षणों को पूरा करने में सबसे कम समय लगा है। यह युद्धपोत दिसंबर 2023 में भारतीय नौसेना में अधिकृत रूप से शामिल किया जायेगा।


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें