राष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को यहां संसद भवन परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, जनजातीय गौरव दिवस, पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संसद परिसर जाकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री बिरला ने सोशल मीडिया पर अपने सन्देश में कहा, “मातृभूमि की स्वतंत्रता और जनजातीय समाज की अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले जनजातीय शौर्य के प्रतीक “धरती आबा” भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन। इसी उपलक्ष्य में जनजातीय समाज के सम्मान में मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
