राष्ट्रपति ने तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना | #NayaSaveraNetwork
चक्रधरपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन पर तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मौके पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय मामलों एवं जलशक्ति विश्वेश्वर टुडू उपस्थित थे। राष्ट्रपति के हरी झंडी दिखा कर रवाना करने के बाद बाद ही तीनों ट्रेनों का परिचालन शुरु हो गया है। राष्ट्रपति ने जिन तीन ट्रेनों को हड़ी झंडी दिखा कर रवाना किया।
उसमें ट्रेन संख्या 18049/18050 शालीमार बादामपहाड़ शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस,18051/18052 बादामपहाड़ राउरकेला बादामपहाड़ सप्ताहिक एक्सप्रेस एवं 08147/08148 टाटानगर बादामपहाड़ टाटानगर मेमू शामिल है। राष्ट्रपति ने प्लेटफार्म संख्या एक से दो और प्लेटफार्म संख्या तीन एक ट्रेन को हरि झंडी दिखा कर रवना किया। मौके पर रेलवे बोर्ड के चेयरमेन जया सिन्ह वर्मा सहित कई रेलवे के वरीय अधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रपति करीब पांच सौ बच्चों के साथ बादामपहाड़ से रायरंगपुर तक ट्रेन का सफर कर रही है, इस दौरान राष्ट्रपति बच्चों के साथ चर्चा करेगी।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |