मुंबई: अपना पूर्वांचल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • समाज को जोड़ने की दिशा में अभियान चलाएगी संस्था 

मुंबई। अपना पूर्वांचल महासभा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सोमवार को घोषित कर दी गई। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन. एस. पांडेय ने इसकी घोषणा की। नई कार्यकारिणी में सीए, प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट, पत्रकार और समाजसेवियों को शामिल किया गया हैं। 

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन.एस. पांडेय और महासचिव डॉ. रवि शुक्ला, अजय शुक्ला और कमलेश्वर त्रिपाठी ने चर्चा के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह और पूर्व राज्य मंत्री अमरजीत मिश्र के मार्गदर्शन में इस कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें मुंबई, दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, नाशिक आदि से पदाधिकारी शामिल है। 

नई कार्यकारिणी में मुंबई यूनिवर्सिटी के पूर्व सीनेट सदस्य और डालमिया कॉलेज के प्रिंसिपल रहे डॉ. एन. एन. पांडेय, मुंबई नवनीत डिग्री कॉलेज के संस्थापक प्रोफेसर कमलेश मिश्र, प्रसिद्ध समाजसेवी और उद्योगपति वीरेंद्र इंद्रदेव मिश्र, बॉम्बे हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एस.एन. पांडेय, नाशिक के समाजसेवी ठाकुर भुवाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह, दिल्ली के वरिष्ठ समाजसेवी सीए सी. के. मिश्र और उत्तर प्रदेश के प्रोफेसर डॉ. अनिल विश्वकर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली के जेएनयू के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. रवि शुक्ला, मुंबई के समाजसेवी अजय शुक्ल और नाशिक के वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश्वर त्रिपाठी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। 

शिवसेना के उत्तर भारतीय नेता सी. पी. मिश्र, भाइंदर के सीए रमेश पांडेय, उत्तर प्रदेश के डॉ. अजय कुमार, मुंबई के सोमैया कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. महेंद्र मिश्र, बॉम्बे हाई कोर्ट के अधिवक्ता आलोक भट, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय और लखनऊ के डॉ. आशुतोष पांडेय को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। शिवपूजन पांडेय को मीडिया और आशुतोष पांडेय को टीचर सेल की जिम्मेदारी दी गई है। 

प्रिंसिपल अमित सिंह को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हैं। आईआईटी कानपुर के रवि पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी और इंजिनियर हिमांशु सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। भदोही के संतोष दुबे, आरएस पांडेय, आरवी पांडेय, वाराणसी के सत्येंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी और उद्योगपति संतोष दीक्षित और मुंबई अध्यक्ष रवि गुप्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ