प्रयागराज: बिशप मॉरिस एडगर दान का स्वागत समारोह | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज में शुक्रवार को बिशप मॉरिस एडगर दान का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संचालन स्कूल के प्रिंसिपल विशाल नोबेल सिंह तथा एक्सटेंशन ब्रांच की प्रधान अध्यापिका प्रियदर्शिनी सिंह ने किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने गीत प्रस्तुत किया। सचिव मनीष ज़ैदी ने बाइबिल का पाठ किया। 

पादरी प्रवीन मैसी ने प्रार्थना कराई। बिशप मॉरिस एडगर दान ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के शब्दों को याद करते हुए कहा कि यदि निरंतर प्रयास किया जाए तो सपने हमेशा सच होते हैं। प्रेरित मन्ना, मनीष कुमार, रेणुका रोबिन, मेरी थॉमकिंसन, रवींद्र लार्टीयस, विजय दत्त, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ