प्रयागराज: तीसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। शहर के करेली थाना क्षेत्र में भावापुर आदर्श नगर स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर काम करते समय अचानक राजमिस्त्री बांस टूटने से जमीन पर आ गरा। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक कौशाम्बी के पश्चिमशरीरा मछौली दानपुर निवासी राजू उर्फ राजमन (38) करेली के आदर्शनगर भावापुर में किराये पर रहता था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। आदर्शनगर भावापुर में एक मकान की तीसरी मंजिल पर मंगलवार की दोपहर वह काम कर रहा था, तभी अचानक बांस-बल्ली टूट गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूर उसे मोतीलाल नेहरू अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजू की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ। पत्नी और बच्चों की आंखों से आंसू थम नहीं रहे।
|  | 
| AD | 
| %20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) | 
| Ad | 
|  | 
| Advt. |