प्रयागराज: पूर्व कैबिनेट मंत्री के निधन पर जताया शोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन के निधन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र एवं महापौर गणेश केसरवानी सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केशरी देवी पटेल ने सोशल मीडिया पर शोक संवेदना व्यक्त की। पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीके सिंह, प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश गौतम, पार्षद किरन जायसवाल, डॉ. कृतिका अग्रवाल आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh