प्रयागराज: पोस्टर प्रतियोगिता में आराधना व सौम्या विजेता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद साउथ की ओर से गौरी पाठशाला इंटर कॉलेज में मंगलवार को पोस्टर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। रोटरी अध्यक्ष डॉ. सुधांशु कुमार झा व प्रधानाचार्या डॉ. विभा पांडेय ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया। कक्षा 9-10 वर्ग में आराधना प्रथम, परी भारद्वाज द्वितीय व अनामिका केसरवानी तृतीय रहीं, जबकि कक्षा 11-12 वर्ग में सौम्या कसेरा प्रथम, अदिति साहू प्रथम, अनु द्वितीय व प्रज्ञा श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन इंद्रजा सिंह ने किया। कार्यक्रम में रोटरी सचिव कृष्ण मुरारी प्रजापति, झूमा झा (चेयरपर्सन), अशोक केसरवानी, लखविंदर सिंह, पूनम मिश्रा, पूनम शुक्ला, संगीता सिंह आदि उपस्थित रहीं।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh