नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। पनीर चौराहा कटरा में शनिवार देर रात एक टेंट के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों ने रजाई गद्दों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठी तो आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। देर रात तक आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे रहे। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि एक पुराने मकान में अनिल भट्ट ने टेंट का गोदाम बनाया है। उसमें कोई रहता नहीं था।
उसी गोदाम में रात में आग लगी थी। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। फायरकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। रात एक बजे तक स्थिति सामान्य हो सकी। आग से हजारों का नुकसान बताया जा रहा है। आग से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए थे। आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया। चर्चा है कि पूजन के लिए दीपक जलाया गया था, उसी से आग लग गई थी।
0 टिप्पणियाँ