जौनपुर: कन्यादान सेवा समिति की बैठक सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। स्थानीय नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता के आवास पर कन्यादान सेवा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरनाथ ने किया। बैठक में उपस्थित केन्द्रीय पदाधिकारियों ने कन्यादान सेवा ट्रस्ट की स्थापना और उसके द्वारा समाज मे किए जा रहे कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ट्रस्ट समाज मे कमजोर और निराश्रित लोगों की कन्याओं के विवाह में सहयोग करने के साथ ही साथ ऐसे तबके के बच्चे जो किन्ही कारणवश शिक्षा से वंचित रह गए हैं उन्हें खोजकर उनकी प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था कर रहा है जिसमें समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजश्री, राष्ट्रीय सचिव शिव पूजन प्रान्त उपाध्यक्ष संजय, दयाराम, प्रकाश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)