जौनपुर: इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में दीपक को मिली प्रथम शोध उपाधि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
फ्री स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में हासिल की उपलब्धियां
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग में प्रथम शोध उपाधि हासिल करने का गौरव दीपक सिंह को मिला है। इन्होंने फ्री स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशन के क्षेत्र शोध कर व शोध पत्र से देश में लोहा मनवाया है। इन्होंने मौखिकी परीक्षा के दौरान आंतरिक एवं बाह्य परीक्षको के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर शोध क्षेत्र की काफी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी विधा है जिसमें लेजर किरणों के माध्यम से दृश्य श्रव्य एवं डाटा यानी ऑडियो वीडियो एवं डाटा का संचार तीव्र गति से संभव हो सकेगा। जिसका उपयोग रक्षा प्रणाली एवं बिगड़े मौसम जैसे माहौल में संचार सेवाये सहजता से उपलब्ध कराने में कारगर सिद्ध होगा ।उन्होंने बताया कि 3 वर्ष में अथक मेहनत के बाद बदौलत शोध कार्य पूरा करने में सफलता मिली। उन्होंने शोध कार्य विभाग के प्रोफेसर बीबी तिवारी के निर्देशन में किया और प्रो बीवी तिवारी ने कहा इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग में 6 वर्षों से शिक्षण सेवा का कार्य कर रहे हैं। सहायक प्रोफेसर दीपक सिंह की उपलब्धियां काबिले तारिफ है यह आने वाले दिनों में और छात्रो के लिए काफी कारगर सिद्ध होगी।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |



%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)