नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। रसूलपुर गांव के तबेला मैदान से पुलिस ने शनिवार की रात आठ देशी जिंदा बम और चार किग्रा गांजा के साथ दो कुख्यात अन्तर्जनपदीय बदामाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को चलान न्यायालय भेज दिया गया। पकड़े गए बदमाश कई जिलों में पशु क्रूरता,हत्या का प्रयास, चारसौबीसी,गैंगस्टर सहित विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे।प्राारी निरीक्षक इंस्पेक्टर रोहित मिश्रा ने बताया कि वह उप निरीक्षक महेंद्र यादव व हमराहियों के साथ शनिवार की देर रात पटैला मार्ग पर संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखिबर से सूचना मिली कि उक्त तबेला मैदान में दो बदमाश मौजूद हैं। जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जानकारी होते ही तत्काल हरकत में आई पुलिस सरकारी वाहन सड़क पर छोड़ मैदान में घेराबंदी शुरू कर दी। मौके से पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पटैला गांव के निवासी हैं। पकड़े गए महमूद अहमद के पास से आठ जिंदा देशी बम बरामद किया गया। छानबीन में उसके खिलाफ जिले के अलावा प्रतापगढ़, फैजाबाद, अमेठी, रायबरेली में कुल 12 संज्ञेय अपराधों के मुकदमे पाये गये। वहीं दूसरा बदमाश मुन्ना उर्फ मोहम्मद जफर के पास से झोले में रखा चार किग्रा गांजा बरामद किया गया। उसके खिलाफ भी जिले के अलावा देवरिया जनपद में कुल सात मुकदमे दर्ज पाये गये।
 |
AD |
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) |
Ad |
 |
Advt.
|