नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के जरौना रेलवे स्टेशन के समीप बाल चिकित्सालय पर डॉ आशीष कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 423 से अधिक मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। जरौना त्रिमुहानी पर डॉ. आशीष कुमार व डॉ दिप्ती की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नि:शुल्क दवा वितरण, शुगर जांच, ब्लड प्रेशर, न्यूरोपैथिक पेन की जांच, गठिया, सर्वाइकल, डिप्रेशन, मिर्गी, एंजायटी, माइग्रेन, ओसीडी, सिजोफेनिया, मेनिया, डिमेंशिया आदि रोगों का 423 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। डॉ आशीष ने कहा कि आए दिन मौसम में बदलाव आ रहा है, ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। इसके पूर्व गरीबो में थानाध्यक्ष मीरगंज दीपेंद्र सिंह , डॉ नसीम गुड्डू व जज सिंह द्वारा गरीबो में ठंड से बचाव के लिए दो सौ कम्बल वितरण किया गया। इस मौके पर समाज सेवी ज़ज सिंह अन्ना, जवाहरलाल, मुकेश कुमार, हिमाहु, सुरेश कुमार, अनिल कौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 |
AD |
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) |
Ad |
 |
Advt.
|