BREAKING

जौनपुर: प्रधानमंत्री के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल निंदनीय:जावेद आब्दी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: प्रधानमंत्री के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल निंदनीय:जावेद आब्दी  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सपा के राष्ट्रीय सचिव ने राहुल गांधी की करी आलोचना

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आब्दी ने राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए इस्तेमाल की गयी पनौती शब्द की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि किसी बड़े बजुर्ग के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल नही करना चाहिए जिससे उनका व उनके समर्थको का दिल टूटे। राजनीतिक विरोध करना है तो अच्छे शब्दो का प्रयोग करना चाहिए। जावेद आब्दी शुक्रवार को मल्हनी विधानसभा के दक्षिण पट्टी बबरखा में एक चालीसवें के मजलिस में शिरकत करने के बाद पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे। उन्होने हलाल ब्रााण्ड को यूपी प्रतिबंधित किये जाने के सवाल पर कहा कि हमारा संविधान में हर व्यक्ति को खाने पीने पहनने की आजादी है ऐसे में हलाल ब्राण्ड को प्रतिबंधित करने से जनता को कोई फायदा नही होगा बल्कि जो गरीब तबके के लोग ठेला पर नानवेज बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है उनका नुकसान जरूर होगा। उन्होने कहा कि हमारी पार्टी का बस एक ही उद्देश्य है कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है इसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व गठबंधन करके रणनीति तैयार कर रही है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें