जौनपुर: समाजसेवी आरपी सिंह के निधन से गांव में शोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के काकोहिया गांव निवासी कर्मठ एवं समाजसेवी आरपी सिंह का निधन 6 महीने से चल रही गंभीर बीमारी के चलते गुरूवार की तड़के 4 बजे मुंबई के निजी अस्पताल में हो गया जिससे पूरे परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं की आरपी सिंह की उम्र 67 साल थी और वे अपने पीछे पत्नी व तीन बेटी, एक बेटा चार भाई और अपनी माता को छोड़ गए। उनकी माता रवंता सिंह की उम्र 90 वर्ष है। मां का बेटे की मृत्यु का समाचार सुनकर रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि आरपी सिंह अपने गांव के नवयुवक बेरोजगारों को मुंबई अपने साथ ले जाकर लगभग सैकड़ो लोगों को रोजगार दिए और वह एक दिलदार आदमी थे। समाज सेवा ही उनका मुख्य कर्तव्य हुआ करता था और वे समाज की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |



%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)