जौनपुर: व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

दूसरे अघ्र्य के साथ ही छठ पर्व का हुआ समापन

फोटो-1,2,11

जौनपुर। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को सोमवार को दूसरा अघ्र्य दिया। छठ मैया के गीतों से सुबह की बेला में आसपास का इलाका पूरी तरह से जगमगा उठा। व्रती महिलाएं गाजे बाजे के साथ गोमती नदी के विभिन्न घाटों पर सुबह पहुंची और दूसरा अघ्र्य देने के लिए गोमती नदी के किनारे पहले से बने घाटों पर पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य के उगने का इंतजार करती नजर आर्इं। जैसे ही भगवान सूर्य दिखाई दिये वैसे ही महिलाओं ने दूसरा अर्घ्य  देकर व्रत का समापन किया। बताते चलें कि इस पर्व की एक खास विशेषता है कि जिस घर या परिवार में गमी हो जाती है तो उस साल उस घर में छठ का पर्व नहीं मनाया जाता है। फिर अगले वर्ष खुशहाली का इंतजार किया जाता है। इसीलिए यह पर्व खुशहाली का होता है। गौरतलब हो कि इस पर्व की महानता यह है कि जो महिलाएं तीन दिन तक विधि विधान से पूजा पाठ कर निर्जला व्रत कर सूर्य को अघ्र्य देती हैं उनके गीले कपड़े धोने से भी पुण्य मिलता है। कुछ व्रती महिलाओं ने ब्रााहृणों के माध्यम से अघ्र्य दिया तो कुछ महिलाओं ने अपने पुऋ के द्वारा अघ्र्य दिया। विसर्जन घाट पर छठ महोत्सव का भी भव्य कार्यक्रम चल रहा है।

छठी मैया के गीतों से आस पास का इलाका पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। सद्भावना पुल व शाही पुल पर भव्य सजावट की गई है। अघ्र्य के दृश्य को देखने के लिए दोनों पुलों पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अघ्र्य देने के बाद महिलाएं छठ मैया के गीत गाती हुर्इं अपने घरों को चलीं गर्इं और रातभर दीपक जलाकर भोर होने का इंतजार करती रहेगीं। बताते चलें कि यह पर्व बहुत ही पवित्रता और संकट का पर्व हैं। छठ पूजा का तीसरा दिन बहुत खास होता है। पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष के खष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है लेकिन इसे दो दिन पहले यानी चतुर्थी तिथि को नहाये खाये के साथ छठ पूजा की शुरूआत हो जाती है। अघ्र्य देने के दौरान महिलाएं अपने बच्चांे की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। छठी माता और सूर्य देव से घर में सुख समृद्धि की मांग करती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से छठी माता व्रत रखने वाली महिलाओं के परिवार और संतान को लंबी आयु और सुख समृद्धि का वरदान देती हैं। उधर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को चाकचौबंद कर रखा था जिससे घाट पर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो। मुख्य मार्ग से चार पहिया वाहनों का आगमन प्रतिबंधित कर दिया था। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए गोमती नदी के अधिकांश घाटों पर भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

शाहगंज संवाददाता के अनुसार नगर के घास मंडी चौक स्थित बौलिया मंदिर के पोखरे सहित कई अन्य स्थानों पर शुक्रवार की सुबह छठ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते सूरज को अर्ध्य दिया। सोमवार की सुबह बौलिया मंदिर पर पूरे विधि-विधान के साथ व्रत रखने वाली महिलाओं ने आरती के बाद उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया। इसके साथ ही कई अन्य स्थानों पर भी छठ के पर्व पर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्ध्य देने का काम किया। बौलिया मंदिर पर महिलाओं की भारी भीड़ जमा रही। व्यवस्था की दृष्टि से स्वयंसेवक युवक और पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। जिले की सामाजिक एवं महिला उत्थान की संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की संस्थापक उर्वशी सिंह ने पूरी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी को सम्मानित किया। 

धर्मापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में छठ पूजा श्रद्धा के साथ मनाया गया। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गौराबादशाहपुर  कस्बा के गौरा डिहवा, बमैला स्थित नागा बाबा कुटी और दखान के तालाबों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान प्राप्ति, पतियों की दीर्घायु व लोक मंगल की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। व्रती महिलाएं व उनके परिजन भोर में ही तालाब पर पहुंच गये थे। जैसे ही सूर्योदय हुआ वैसे ही अर्घ्य देने का क्रम शुरू हो गया। छठ पूजा के दौरान छठ के गीत गूंजते रहे। 

सिरकोनी संवाददाता के अनुसार सूर्योपासना के महापर्व छठ सोमवार को राजेपुर त्रिमुहानी,व बीबीपुर घाट पर महिलाओं ने श्रद्धा और तप का निराजल व्रत रखकर सोमवार की सुबह गाजे बाजे के साथ नदी और तालाबो पर पहुंची तो वहाँ जन सैलाब उमड़ पड़ा। सूर्य उपासना के लिए घण्टो पानी में खड़ी रही और सूर्योदय सूर्य को अर्घ्य दिया। अपनी मनोकामनाओं को पूरी करने के लिए घाटों पर दीप दान किया। इस दौरान घाटों पर दिव्य छटा दिखी। छठी माता के पारंपरिक गीतों से पूरे माहौल गूँजता रहा। बीबीपुर गांव के ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह चौहान द्वारा घाटों पर छठ महोत्सव में भव्य कार्यक्रम के साथ घाटों को सजवाया गया। छठी मईया के गीतों से आस पास का इलाका पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। व्रती महिलाओं ने व्यवस्था के प्रति ग्राम प्रधान को धन्यवाद ज्ञापित किया। जलालपुर थानाध्यक्ष राजेश यादव अपने हमराहियों के साथ लगातार चक्रमण करते रहे। 

मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में छठ पूजा श्रद्धा के साथ मनाया गया। सोमवार की सुबह ब्लॉक के भदेवरा गांव स्थित तालाब पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान प्राप्ति, पतियों की दीर्घायु व लोक मंगल की कामना की। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि सत्यानंद चौबे ने तालाब पर श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। व्रती महिलाएं व उनके परिजन भोर में ही तालाब पर पहुंच गये थे। जैसे ही सूर्योदय हुआ वैसे ही अर्घ्य देने का क्रम शुरू हो गया। 

मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित झलियाहवा तालाब पर सोमवार को तड़के उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही डाला छठ महापर्व का समापन हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को दूध से अर्घ्य दिया। चार दिवसीय डाला छठ पूजा के चौथे दिन सोमवार को सुबह नगर और ग्रामीण अचंलों की  व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य की पूजा कर उन्हे अघर््य समर्पित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, प्रबन्धक आलोक कुमार गुप्त पिन्टू, विहिप प्रान्त मन्त्री कृष्ण गोपाल जायसवाल, वि·ा हिन्दू परिषद के विभाग सम्पर्क प्रमुख दीपक शुक्ल एडवोकेट, नवयुवक डाला छठ पूजा समिति के संस्थापक सन्दीप कसेरा, अनिल कुमार काका, पूर्व सभासद दीपू मोदनवाल, सभासद सौरभ जायसवाल क्षेत्राधिकारी अतर सिंह  समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह , उपनिरीक्षक राकेश राय, उपनिरीक्षक ताड़के·ार दुबे महिला पुलिस के साथ घाट पर चक्रमण करते रहे।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ