नया सवेरा नेटवर्क
जिले भर में धूमधाम से मनाई गई पंडित नेहरू की 134वीं जयंती
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के नवाब युसूफ रोड स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ एवं शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम की अगुआई में पंडित जवाहर लाल नेहरू की 134 वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। स्व. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसे सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू का सबसे महत्वपूर्ण कार्य भारतीय राजनीति और जनजीवन में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना था। नेहरू के व्यक्तित्व में व्यवहारिकता और आदशर््ावादिता दोनों गुणों का समन्वय था। जो कि एक र्दुभ गुण है। नेहरू के विचारों में पश्चिमी सभ्यता व आधुनिकता का समावेश था। स्वाभाविक रूप से लोकतंत्र के समर्थक पंडित नेहरू संसद व कांग्रेस को साथ लेकर चलते रहे। अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संवैधानिक नियमों के अनुरूप दक्षतापूर्वक कार्य करने में उन्होंने कभी संकोच नहीं किया। राष्ट्रवाद के प्रति उनकी मानसिकता संकीर्ण नहीं थी। वे राष्ट्रीयता के गुणों को भली-भांति समझते थे। इसीलिए उन्होंने देश को एक संतुलित, संयमशील एवं आदशर््ा राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि नेहरू का राजनीतिज्ञ के रूप में सबसे महत्वपूर्ण कार्य भारतीय राजनीतिक प्रणाली में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करना और भारत में लोकतंत्र को खड़ा करना था। नेहरू संसदीय लोकतंत्र के सिद्धांत और व्यवहार के प्रबल समर्थक थे। उनकी दृष्टि में राजनीतिक लोकतंत्र अपने आप में साध्य नहीं बल्कि वह भारत के लाखों करोड़ों लोगों के दुख-दर्द और गरीबी दूर करने का साधन मात्र था। उन्होंने लोकतंत्र के साथ स्वतंत्रता और समानता के अटूट संबंध को स्वीकार किया। उनका मानना था कि समानता के बगैर स्वतंत्रता और लोकतंत्र का कोई अर्थ नहीं है। इस अवसर पर आज़म खान, फैसल हुद, सप्पू, सरवर अहमद एडवोकेट, इक़बाल हुसैन, मुकेश पाण्डेय, अली अन्सारी सब्बल, एखलाक अहमद, अनूप कुमार, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर सिकरारा ब्लॉक के न्याय पंचायत जाम ग्राम सभा सब्बेपुर में दलित गौरव चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ राकेश कुमार मिश्रा उर्फ मंगल गुरु ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश के योगदान में अपनी अहम भूमिका निभाई थी। वे बच्चों से बहुत प्रेम करते थे और इसीलिए बच्चे उनको प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। राजीव निषाद ने कहा कि नेहरू के द्वारा लिखित डिस्कवरी ऑफ इंडिया किताब में भारत के विषय में भारत के लोगों के बारे में विस्तार से वर्णन किया है। जब प्रथम आम चुनाव हुआ था उसे चुनाव में डॉ. भीमराव अंबेडकर चुनाव हार गए थे उसके बावजूद भी नेहरू ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को कानून मंत्री बनाया और दलितों का हितेषी कांग्रेस पार्टी है। कार्यक्रम का सफल आयोजन मुन्ना मिश्रा ने किया। इस मौके पर अरु ण कुमार शुक्ला, करण निषाद, शारदा मिश्रा, वंशराज गौतम, रीता गौतम आदि लोग उपस्थित थे। खेतासराय संवाददाता के अनुसार आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर असमा इण्टर कॉलेज में बाल दिवस छात्रों के बीच में मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने पंडित नेहरू पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक डॉ.अब्दुल वहीद कासमी ने कहा नेहरू का जन्म प्रयागराज में आज ही के दिन हुआ था, इसलिए भूतपूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान में पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है। कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने एवं भारत को लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना में पंडित नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विविधतापूर्ण विशाल आबादी वाले भारत देश को एकजुट करने की चुनौती का सामना करते हुए पंडित नेहरू ने सफलतापूर्वक आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक सुधारों के माध्यम से देश को दिशा प्रदान की। उन्होंने शिक्षा से लेकर उद्योग जगत को बेहतर बनाने के लिए कई काम किया जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों को बीच चॉकलेट बांटे गए। इस अवसर पर अम्मार वहीद, मोहमद शाहिद, मोहम्मद आसिफ, फरहान, जाकिर, हसन, मालती गुप्ता, सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित है।
0 टिप्पणियाँ