जौनपुर: श्रीराम का विलाप देख दर्शकों की आंखें हुई नम | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: श्रीराम का विलाप देख दर्शकों की आंखें हुई नम  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गोपीपुर के ऐतिहासिक रामलीला में उमड़ी भीड़

सिरकोनी जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के अंतर्गत कचगांव क्षेत्र के गोपीपुर गांव में 176 वर्ष से हो रही ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामलीला समिति के तत्वावधान में गुरु वार की रात को अंतिम दिन रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, कुम्भकरण वध मेघनाथ वध व राम रामण युद्ध  का भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि कचगांव नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान ने फीता काटकर किया और विशिष्ट अतिथि फिल्म अभिनेता व समाजसेवी चन्दन सेठ ने राम-जानकी की आरती उतारी। इस मौके पर  फिल्म अभिनेता  व  समाजसेवी चंदन सेठ ने कहा कि प्रभू राम के आदशर््ाों को हर व्यक्ति को अपने अन्दर उतारना चाहिए तभी रामलीला सार्थक होगा। कचगांव नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान ने रामलीला कार्यक्रम आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से यह ऐतिहासिक रामलीला अच्छे ढंग होती आ रही है। उन्होंने आ·ाासन दिया कि आगे रामलीला मैं अपना योगदान देता रहूंगा। इस दौरान रामलीला समिति के संरक्षक रविन्द्र बहादुर सिंह पप्पू, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक सिंह अध्यक्ष प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विपिन सिंह पिंटू, प्रबंधक संतोष सिंह दादा उप प्रबंधक अमित सिंह डायरेक्टर पप्पू महाजन,उप डायरेक्टर सूर्यभान सिंह, संगठन मंत्री अनुज सिंह,विशाल सिंह जैकी, अजय सिंह, महामंत्री शिवशंकर सिंह, बचानू,व सतपाल सिंह सत्तू ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। रामलीला के शुरूआत मे पक्टोरियल ऑफ़ द वर्ड के डायरेक्टर राजू कृष्णा व रिशू देव द्वारा प्रस्तुत राधे कृष्ण की झांकी देख दशर््ाक मंत्रमुग्ध हो गए। गायक अभिषेक मयंक ने एक से गीत सुनाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गुरु वार रात की रामलीला के मंचन के अंतिम दिन लक्ष्मण शक्ति के दृश्य में मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने पर रामादल में खलबली मच जाती है। राम सेना शोक में डूब जाते हैं। प्रभू राम ने हनुमान को सुषेन वैध द्वारा बताए गये द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। राम का विलाप देख दशर््ाकों के आंखों से आंसू छलक गये एवं लोग भाव-विभोर हो गये। हनुमान के संजीवनी बूटी लेकर लौटते ही रामादल में खुशी की लहर छा गयी। फिर सुषेण वैद्य के उपचार के बाद लक्ष्मण को होश आ जाता है और रामा दरबार में खुशी की लहर दौड़ जाती है। लोग श्री राम का जयकारा लगाने लगते हैं जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। राम की भूमिका प्रदीप सिंह बल्लू,लक्ष्मण शिवा सिंह,सीता नवरतन, हनुमान बिरजू सिंह, मेघनाथ अखिलेन्द्र सिंह,कुंभकरण टोनू सिंह,विभीषण इंदु प्रकाश सिंह,रावण की भूमिका पप्पू महाजन ने निभाया। रामलीला का संचालन कामरेड जयप्रकाश सिंह व अमित सिंह जुगनू ने किया। इस अवसर पर पूर्व सपा छात्रसभा अध्यक्ष अतुल सिंह, समाजसेवी धीरज सिंह, हरिकेश सिंह,टोनू सिंह,मनीष सिंह, कोटेदार मनोज  सिंह,ओम् प्रकाश पप्पू,अनिल सिंह, छोटेलाल सिंह मास्टर,अरविंद्र सिंह, चेतनारायन, रिशु सिंह,संतोष सिंह एडवोकेट, रजनीश चौबे, आशीष चौबे, सिंटू,रिंकज सिंह,दुर्गेश सिंह डीके, सूरज कल्लू सिंह, शैलेश यादव, भीम,संजय यादव, संजू गुप्ता,मीडिया प्रभारी प्रभाकर सिंह योगी व वन्देश सिंह उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ