जौनपुर: वोटर चेतना अभियान को लेकर हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। आगामी कार्यक्रम नमो कबड्डी प्रतियोगिता व वोटर चेतना अभियान के को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर व मछली शहर जिले की संयुक्त बैठक जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश पाण्डेय रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जौनपुर नरेंद्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष व मोर्चा प्रभारी संदीप सरोज, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा मछली शहर प्रहलाद यादव, जिला महामंत्री द्वय इन्द्रसेन सिंह, प्रदीप यादव, जिला मिडिया प्रभारी आशुतोष कुमार उपाध्याय, राहुल दुबे, पुनीत मिश्र व अन्य मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव ने किया।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent