जौनपुर: पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

समाजवादी पार्टी नगर कमेटी की हुई बैठक

शाहगंज जौनपुर। नगर के कलेक्टरगंज स्थित समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय पर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जन संपर्क करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आम जनता भाजपा की कथनी और करनी को भलीभांति जान चुकी है। देश और प्रदेश की सरकारों ने जनता से झूठ बोलकर सत्ता का लाभ ले रहे हैं। सरकारी योजनाओं को कागज पर दौड़ाने का काम हो रहा है। जबकि सपा सरकार में योजनाएं आम जनता के दरवाजे तक पहुंचती रही हैं। विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, छात्रों को लैपटॉप, प्रसूता महिलाओं के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा, मरीजों के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा हर समय तैयार रहती थी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभी जनसम्पर्क शुरू कर दें। मतदाता सूची में जिनके नाम नहीं दर्ज हैं या जिनके नाम कट गए हैं उनपर बहुत जिम्मेदारी के साथ काम करें। अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए और लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ अभी से लग जाएं। चेयरमैन पति वीरेन्द्र सिंह बंटी, मसूद हसन आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर शेखर साहू, जसीम खान, सभासद अखिलेश यादव, राकेश श्रीवास्तव बच्चू, मो. सैफ समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर | A to Z सभी प्रकार के एडवरटाइजिंग के लिए सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ