जौनपुर: एकता से ही सशक्त होगा व्यापारी समाज:इंदु सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बोले ऑनलाइन कारोबार बंद करे सरकार नहीं तो होगा आंदोलन
जौनपुर। मजबूत संगठन और व्यापारी एकता से ही सशक्त होगा व्यापारी समाज उक्त बातें शाहगंज तहसील अंतर्गत पटैला एवं पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कही है। कहा कि मेरा संकल्प है की व्यापारी समाज सशक्त हो मेरे लिए व्यापारियों का सम्मान सर्वोपरि है। श्री सिंह ने चौपट होती अर्थव्यवस्था और छोटे, मझौले व्यापार की दुर्दशा का प्रमुख कारण ऑनलाइन ट्रेडिंग और बढ़ती बेरोजगारी को बताया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के नाते आज बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सरकार से हम ऑनलाइन व्यापार पर रोक लगाने की मांग करते आ रहे है अगर रोक नही लगी तो आने वाले दिनों में ऑनलाइन कारोबार के विरु द्ध बड़ा आंदोलन करने की तैयारी है। पटैला व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष अशोक निगम, महामंत्री प्रमोद साहू सहित उनकी पूरी कार्यकारिणी को एवं पट्टी नरेंद्रपुर में अध्यक्ष मानस मिश्रा और महामंत्री राजेश सोनी सहित पूरी कार्यकारिणी को मुख्य अतिथि प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पटैला और पट्टी नरेंद्रपुर शपथ ग्रहण समारोह में खुटहन इकाई के अध्यक्ष भगवती प्रसाद यादव, खेतासराय के अध्यक्ष संजय वि·ाकर्मा, पटैला के अध्यक्ष अशोक निगम, प्रांतीय सदस्य विनोद सेठ, खुटहन इकाई के महामंत्री परवेज़ अहमद, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता, शाहगंज के उपाध्यक्ष कमलेश, पट्टी नरेंद्रपुर के अध्यक्ष मानस मिश्रा, बदलापुर के उपाध्यक्ष राम आसरे साहू, अंकित और अरु ण निगम सहित दोनों बाजारों के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यापारी गण उपस्थित रहे। पटैला में कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश निगम और संचालन शम्स तबरेज ने तथा पट्टी नरेंद्रपूर में समारोह की अध्यक्षता अर्जुन प्रसाद सिंह और संचालन शुभम सिंह ने किया।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
