जौनपुर: पुलिस पर डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता का आरोप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चिकित्सा प्रभारी बोले सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गई पुलिस
खेतासराय जौनपुर। सोंधी के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठा ले जाने का पुलिस पर आरोप लगाया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से स्वास्थ्य कर्मचारियों में काफी असंतोष है। इसकी शिकायत डीएम, एसपी और सीएमओ समेत उच्च अधिकारियों से की गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.रमेश चंद्रा के अनुसार 29 नवंबर की अद्र्ध रात्रि के बाद पुलिस मुठभेड़ में गोली से घायल तीन आरोपितों को लेकर पुलिस उपचार के लिए पीएचसी पर पहुंची। मौके पर मौजूद डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान को संदर्भित किया गया। बावजूद इसके पुलिस ने चिकित्सा इकाई पर तोड़फोड़ की और डॉक्टर समेत पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता की। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया। मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड होने की डर से पुलिस वालों ने डीवीआर कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास किया। ताला न टूटने पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी से कक्ष की चाभी छीन ली गई। फिर पुलिस कक्ष का ताला खोलकर उसमें रखा डीवीआर अपने साथ उठा ले गए। आरोप है कि इससे पहले भी पुलिस डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार कर चुकी है। पुलिस द्वारा दोबारा की गई अभद्रता से पीएचसी सोंधी के डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ में भय और असंतोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग ऐसे माहौल में काम नहीं कर पाएंगे। इस बारे में थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय का कहना है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा पुलिस पर लगाया जा रहा आरोप पूरी तरह निराधार है। न तो डीवीआर ले जाया गया है और न ही कोई अभद्रता हुई है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)

