जौनपुर: नायब तहसीलदार ने कई बूथों का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
दो बीएलओ व एक सुपरवाइजर के खिलाफ की रिपोर्ट
केराकत जौनपुर। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के दिशानिर्देशन में नायब तहसीलदार हुसैनअहमद ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर चल रहे अभियान के तहत तहसील के कई बूथों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान देवकली स्थित बूथ संख्या 87 एवं 88 पर तैनात बीएलओ द्वय गायत्री पाल,सीमा यादव व सुपरवाइजर सूर्य कान्त सरोज द्वारा बूथ रजिस्टर में संबंधित कार्य में भारी त्रुटि पाये जाने पर नायब तहसीलदार श्री अहमद ने कड़ी फटकार लगाते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही। इसी क्रम में नायब तहसीलदार श्री अहमद ने बेलांव, मटियारी, कटहरी, अहन ,कदहरा व मुफ्तीगंज बूथों का निरीक्षण कर स्थिति का अवलोकन किया। जहां गोवर्धन इंटर कालेज मुफ्तीगंज बूथ पर रजिस्टर में कुछ कमियां मिली,जिसे दो दिन के अंदर सुधारने का कड़े निर्देश बीएलओ को दिया। निरीक्षण के समय राजस्व निरीक्षक हेमंत कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।
डीएम के निरीक्षण की सूचना पर हलकान रहे मातहत
केराकत। रविवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के स्थानीय तहसील के विभिन्न विकास खंडों के मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए निकलने की उड़ती पुड़ती सूचना को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों में बेचैनी देखने को मिली। जिसको लेकर हर अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने कार्य को लेकर ड्यूटी पर मुस्तैद देखे गये। बताते हैं कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा का रवैया काफी सख्त होने के कारण अधिकारियों व कर्मचारियों में इन दिनों काफी खौफ का मंजर देखा जा रहा है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
