जौनपुर: उचक्कों ने झांसा देकर उड़ाये जेवर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। धनतेरस पर खरीददारी करने आई एक महिला को झांसा देकर उचक्कों ने हजारों का जेवर पार कर दिया। हाथों में कागज की गड्डी देख महिला हाथ मलते रह गई। फिलहाल पुलिस को इसकी सूचना नहीं है। एतमादपुर गांव निवासी इमरावती पत्नी स्व.जिलाजीत यादव स्थानीय बाजार में धनतेरस पर खरीददारी करने आई थी। इस दौरान गोलाबाजार के पास दो उचक्के महिला से मिले। उचक्कों ने कपड़े में लिपटे कागज के टुकड़ों को नोट की गड्डी बताकर महिला के हाथों में पकड़ा दिया। बदले में उचक्कों ने महिला का मंगलसूत्र, कान का टब और पांव का पायल मांग लिए। महिला कुछ समझ पाती कि उचक्के उसका जेवर लेकर फरार हो गए। महिला ने कपड़े खोलकर नोटों की गड्डी गिनना चाही तो कपड़ा खोलने पर उसमें से कागज के टुकड़े मिले। महिला के अनुसार जैसे कुछ नशीला पदार्थ उसे सुंघा दिया गया हो। उचक्कों को जेवर देते समय वह अपना सुध-बुध खो बैठी थी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि इस तरह की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है।

%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
