जौनपुर: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हेल्प डेस्का का हुआ उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
छात्रों ने रंगोली बनाकर मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित
जौनपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा के नेतृत्व में चल रहे स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सर्वोदय इन्टर कालेज खुदौली में आयोजित किया गया। जिसमें लोगों को मतदाता पंजीकरण के लिए जागरु क किया गया। छात्रों ने रंगोली बनाकर व पोस्टर बनाकर भी मतदाता बनने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज अमरदीप जायसवाल ने कालेज में मतदाता पंजीकरण कक्ष (मतदाता हेल्प डेस्क) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कालेज में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें। मतदाता बनने के लिए फार्म-6 के माध्यम से आवेदन करायें। तथा मतदाता सूची में यदि मृतक का नाम दर्ज है तो उनके नाम निकालने हेतु फार्म-7 भरवाये तथा शिफ्टेड मतदाता या जिनका नाम मतदाता सूची में पहले से कही हैं और अब वे किसी अन्य शहर/ विधानसभा/पोलिंग बूथ पर वोटर बनना चाहतें हैं तो फार्म 8 भरकर आवेदन कराये। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि आज ही मतदाता के रु प में अपना नाम पंजीकृत करें और लोकतंत्र को मज़बूत बनाने में भागीदारी बने। स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 का अभियान 27 अक्टूबर से चल रहा है। यह 9 दिसम्बर 2023 तक चलेगा। संचालन दिनेश कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार सिंह, नोडल अजय कुमार, विनोद मिश्रा, प्रशांत मिश्र, अशोक मौर्य, वीरेंद्र कुमार, मिथिलेश द्विवेदी, राजेश यादव, रेखा यादव सुगीता सिंह, किरन सिंह मौजूद रहे।
![]() |
| AD |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt. |


%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg)
